09:10 AM, 15-Oct-2023
Election: कांग्रेस ने एमपी समेत तीन राज्यों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानिए किन सीटों पर तय हुए नाम
कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। एमपी में 144 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है और छत्तीसगढ़ में 30 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। वहीं तेलंगाना में पार्टी ने 55 सीटों पर नामों का एलान कर दिया है।
एमपी में 144 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लहार सीट से पार्टी ने वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं ग्वालियर ग्रामीण से साहब सिंह गुर्जर और ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार को टिकट दिया गया है। दतिया से अवधेश नायक, शिवपुरी से केपी सिंह, राघोगढ़ से जयवर्धन सिंह, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, सिवनी से आनंद पंजवानी, बैतूल से निलय डागा, हरदा से राम किशोर दोंगे और भोपाल मध्य से पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता आरिफ मसूद को टिकट दिया है।