फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: गुजरात राज्यसभा चुनाव न लड़ने के लिए कांग्रेस का एलान, कहा- हमारे पास नहीं है पर्याप्त सीट

Fri, 07 Jul 2023 11:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

जानकारी के अनुसार, 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, गुजरात के अस्तित्व में आने के बाद से कांग्रेस का प्रदर्शन अबतक का सबसे शर्मनाक रहा। भाजपा ने 182 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों पर जीत हासिल की।

विज्ञापन
congress, कांग्रेस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने गुजरात राज्यसभा चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि हम इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। कारण का खुलासा करते हुए कांग्रेस ने कहा कि हमारे पास गुजरात विधानसभा में अधिक सीटें नहीं हैं।

जानिए, क्या बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन

गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष दोषी ने शुक्रवार को कहा कि हमारी पार्टी ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में अच्छे आंकड़े नहीं पा सके। इसलिए हमने फैसला किया है कि आने वाले वाले राज्यसभा चुनाव में हम नहीं लड़ेंगे। अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। 

जानिए, क्या है राज्य विधानसभा की स्थिति
जानकारी के अनुसार, 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, गुजरात के अस्तित्व में आने के बाद से कांग्रेस का प्रदर्शन अबतक का सबसे शर्मनाक रहा। भाजपा ने 182 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि, कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर ही प्रदर्शन कर पाई थी।  

अब पढ़िए, कैसे होगा चुनाव

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने जून में गुजरात की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की है। राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 24 जुलाई को होगा। राज्यसभा में गुजरात की 11 सीटें हैं, जिसमें से आठ सीटें भाजपा तो वहीं तीन सीटें कांग्रेस के पास है। विदेश मंत्री एस जयशंकर, जुगलजी ठाकुर और दिनेश अनावडिया का कार्यकाल 18 अगस्त को पूरा होगा। हालांकि, भाजपा ने अबतक अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है तो वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। वहीं, मतदान 24 जुलाई को होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें