फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Usman Khawaja Controversy: एमसीसी हुआ सख्त, 'लॉर्ड्स कांड' के बाद अपने सदस्यों के प्रवेश पर लगाई रोक

Fri, 07 Jul 2023 11:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमसीसी ने अपने कुछ सदस्यों के इस बर्ताव के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम से माफी मांगी और तीन सदस्यों को निलंबित भी किया। दूसरे एशेज टेस्ट के पांचवें दिन लांग रूम में कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उन्होंने अपशब्द कहे थे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से भिड़ते एमसीसी के सदस्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने 'लॉन्ग रूम' में अपने सदस्यों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए कहा है कि उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को अपशब्द कहकर क्लब को शर्मसार किया है। इस 'अस्वीकार्य' व्यवहार की वजह से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एमसीसी ने अपने कुछ सदस्यों के इस बर्ताव के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम से माफी मांगी और तीन सदस्यों को निलंबित भी किया। दूसरे एशेज टेस्ट के पांचवें दिन लांग रूम में कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उन्होंने अपशब्द कहे थे।
विज्ञापन


एमसीसी अध्यक्ष ब्रूस सी ब्राउन ने क्लब के सदस्यों को लिखे ईमेल में कहा, कुछ सदस्यों के बर्ताव का हमारे क्लब की ख्याति पर काफी बुरा असर पड़ा है। कैमरे पर दिखाए गए इन सदस्यों ने क्लब को शर्मसार किया है। 'गार्डियन' ने कहा कि ब्राउन ने ईमेल में लिखा, हमारा क्लब क्रिकेट के प्रचार और प्रसार के लिए सकारात्मक रवैया अपनाने पर विश्वास रखता है लेकिन इन सदस्यों की हरकत से हमारे प्रयासों को धक्का लगा है। लांग रूम एमसीसी सदस्यों और उनके मेहमानों के लिए आरक्षित क्षेत्र है।

बेयरस्टो को आउट करने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम से नाराज थे सदस्य
दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी और कप्तान बेन स्टोक्स ने बेन डकेट के साथ अच्छी साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। डकेट के आउट होने के बाद जॉनी बेयरस्टो और स्टोक्स ने साझेदारी शुरु की, लेकिन बेयरस्टो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से स्टंप आउट हो गए। इंग्लैंड की दूसरी पारी के 52वें ओवर की आखिरी गेंद बेयरस्टो ने छोड़ दी और स्टोक्स से बात करने के लिए क्रीज से बाहर निकल गए। यह देख विकेटकीपर कैरी ने गेंद पकड़ी और गिल्लियां बिखेर दीं। नियमों के अनुसार गेंद डेड नहीं थी और ऑस्ट्रेलिया की अपील पर अंपायर ने बेयरस्टो को आउट करार दिया। इस कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्टेडियम में जमकर हूटिंग हुई।
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ था?
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। स्टीव स्मिथ के 110 और डेविड वॉर्नर के 66 रन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 325 रन ही बना सकी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 91 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए। उस्मान ख्वााज ने 77 और स्टीव स्मिथ ने 34 रन का योगदान दिया। चौथी पारी में इंग्लैंड के सामने 370 रन का लक्ष्य था, लेकिन यह टीम 327 रन पर सिमट गई और 43 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें