फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना के लिए राहुल ने कसी कमर, स्क्रीनिंग कमेटी बना तेज किया मिशन

Fri, 14 Sep 2018 03:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास की अध्यक्षता में तेलंगाना के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया और नौ राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की जो विभिन्न राज्यों में सह-प्रभारी की भूमिका में होंगे।

विज्ञापन


पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के लिए स्क्रीनिंग कमेटी, सचिवों की नियुक्ति और कुछ अन्य नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की।




तेलंगाना के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी में ज्योतिमणि सन्नामलाई और शर्मिष्ठा मुखर्जी भी बतौर सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु के लिए सचिवों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद नाना पटोले को किसान खेत मजदूर कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजस्थान, केरल, गोवा और छत्तीसगढ़ की प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अनुसंधान विभाग के अध्यक्षों की भी नियुक्तियां की गईं हैं। इनपुट: भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें