फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक का संकट: भाजपा पर भड़की कांग्रेस, MODI का मतलब समझाया

Sat, 06 Jul 2019 09:59 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक में गहराए सियासी संकट से भाजपा को यहां सरकार बनाने की फिर आस जगी है। वहीं कांग्रेस हॉर्स ट्रेडिंग का मुद्दा उठाकर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप मढ़ते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने मोदी का मतलब कुछ यूं समझाया- 'Mischievously Orchestrated Defections in India (MODI)' 

विज्ञापन




संकट के मद्देनजर के वेणुगोपाल बंगलूरू पहुंच गए। उन्होंने यहां कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सिद्धारमैया और दूसरे नेताओं के साथ मुलाकात की।
 


वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस्तीफा देने वाले सभी विधायक पुराने हैं, मुझे उम्मीद है कि वे लौटकर वापस आएंगे। 
 


बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस और जदयू की गठबंधन सरकार पर संकट के बादल छा रहे हैं। कांग्रेस और जेडीएस के 11 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें कांग्रेस के आठ और जेडीएस से तीन विधायक शामिल हैं। कर्नाटक संकट ऐसे समय पर सामने आया है जब सीएम कुमारस्वामी देश के बाहर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू-कांग्रेस गठबंधन सरकार के 11 विधायक शनिवार को इस्तीफा देने के लिए स्पीकर कार्यालय पहुंच गए और अपना इस्तीफा सौंप दिया। विधायकों के इस कदम के बाद मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की सरकार खतरे में दिखाई दे रही है और सरकार गठन को बेताब भाजपा के लिए रास्ता आसान होता नजर आ रहा है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें