किसानों के आंदोलन से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, किसानों की राह में कीलें बिछाने वाली सरकार को दिल्ली से उखाड़ फेंकना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'मोदी दिन-रात 'झूठ की खेती' करते हैं।' बकौल राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में किसानों को केवल धोखा दिया है। उनकी आय दोगुनी करने का वादा करते हुए पीएम मोदी ने किसानों को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के लिए भी संघर्ष कराया। है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों का समूह राष्ट्रीय राजधानी में मार्च करने को तैयार है। किसानों के दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचने के बीच कांग्रेस नेताओं ने पुरानी वीडियो शेयर की। प्रियंका गांधी ने किसानों को से रोकने के लिए सड़कों पर बिछाई गई कीलों और लगाए गए कई बैरिकेड्स का एक वीडियो साझा की।