राहुल गांधी और कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ी प्रमुख बातें
- फोटो : amar ujala graphics
गौरतलब है कि राहुल की यात्रा के दौरान सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं सामने आई हैं। असम के मुख्यमंत्री ने सोनितपुर में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, सोनितपुर में जब राहुल क यात्रा गुजर रही थी, उसी समय कुछ लोग भाजपा का झंडा लेकर राहुल की बस के पास पहुंच गए। अफरा-तफरी के बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस नेताओं ने उन्हें वापस बस में भेज दिया। भाजपा का दावा है कि राहुल जय श्री राम और पीएम मोदी के नारे सुनकर आपा खो बैठे। दूसरी तरफ कांग्रेस ने हमले के आरोप लगाए हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
150 दिनों में 4500 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा
बता दें कि 65 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान राहुल और अन्य कांग्रेस नेता 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में पदयात्रा हुई थी। इस बार बस से 6,200 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। पिछले साल 6 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 150 दिनों में 4500 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा के दौरान व्यापक जनसंपर्क अभियान हुआ था। सोशल मीडिया पर भी भारत जोड़ो यात्रा बेहद चर्चित रही थी।