फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wayanad Bypolls: प्रियंका बोलीं- वायनाड की सेवा उसी तरह करना चाहती हूं जैसे एक मां बच्चों की देखभाल करती है

Thu, 07 Nov 2024 03:01 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड

सार

प्रियंका ने वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अगर उन्हें मौका दिया गया तो वह न केवल संसद, बल्कि हर मंच पर वायनाड के लोगों के लिए लड़ेंगी।
विज्ञापन
केरल के वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा का चुनाव प्रचार। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव और वायनाड लोकसभा सीट से संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को एक बार फिर वायनाड की जनता से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र के लोगों की सेवा उसी तरह करना चाहती हैं, जैसे एक मां अपने बच्चों की देखभाल करती है।
विज्ञापन


प्रियंका ने वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अगर उन्हें मौका दिया गया तो वह न केवल संसद, बल्कि हर मंच पर वायनाड के लोगों के लिए लड़ेंगी। प्रियंका ने अपने भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दिल में वायनाड के प्रति लगाव होने का भी जिक्र किया और वोटरों से खुद के लिए समर्थन मांगा। प्रियंका ने कहा कि इसके जरिए वह वायनाड की जनता की सेवा कर सकती हैं। 

प्रियंका गांधी ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के खिलाफ अपने आरोपों को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की राजनीति ने देश में किसानों और छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


मलप्पपुरम जिले के एरानाड और नीलंबुर विधानसभा क्षेत्र में अकंपदम और पोथुकल्लू इलाके में नुक्कड़ सभाओं के दौरान उन्होंने कहा कि वायनाड में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार से सहयोग की कमी है। उन्होंने कहा कि इसके चलते क्षेत्र के किसान और छोटे व्यवसाय भी कर्ज से जूझ रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि इसकी वजह भाजपा की तरफ से की जा रही डर, नफरत और विभाजन की राजनीति है और कहा कि देश में इस तरह की राजनीति नहीं चल सकती।

प्रियंका वायनाड में पांच दिवसीय प्रचार अभियान के लिए पहुंची थीं। वह लगातार इन मुद्दों को उठाती रही हैं। बता दें कि राहुल गांधी के वायनाड सीट खाली करने के बाद इस पर उपचुनाव तय हुआ है। वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होना है और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें