फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महिलाओं के लिए खतरनाक देश’ वाले सर्वेक्षण को लेकर राहुल ने साधा मोदी पर निशाना

Tue, 26 Jun 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में भारत को ‘महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश’ करार दिए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि यह ‘हमारे देश के लिए कितनी शर्म की बात’ है। उन्होंने कहा कि देश में महिलाएं असुरक्षित हैं और प्रधानमंत्री मोदी योग का वीडियो बनाने में व्यस्त हैं। 

विज्ञापन


गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री योग का वीडियो बनाने में व्यस्त हैं और दूसरी ओर महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और हिंसा के मामले में भारत की स्थिति अफगानिस्तान, सीरिया और सऊदी अरब से भी खराब हो गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे देश के लिए कितनी शर्म की बात है।’’ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन’ के सर्वेक्षण में पाया गया है कि यौन हिंसा के बहुत अधिक खतरे की वजह से भारत महिलाओं के लिए ‘दुनिया का सबसे खतरनाक देश’ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें