फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे का शाह पर निशाना, राम मंदिर ही नहीं नौकरी देने की भी समय सीमा तय करें

Sun, 08 Jan 2023 01:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्रिपुरा में एक जनसभा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि अयोध्या में राम मंदिर एक जनवरी, 2024 तक तैयार हो जाएगा। इसके बाद से वे विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। 
 
विज्ञापन
प्रियांक खरगे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राम मंदिर को लेकर की गई घोषणा के बाद वह विपक्ष के निशाने पर हैं। पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन पर निशाना साधा था। अब उनके बेटे व कर्नाटक कांग्रेस के प्रवक्ता प्रियांक खरगे ने शाह पर तीखा हमला किया है। प्रियांक ने कहा है कि गृहमंत्री को देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच नौकरी की रिक्तियों को लेकर भी डेडलाइन तय करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


जानकर अच्छा लगा कि राम मंदिर...
प्रियांक ने ट्वीट कर कहा, यह जानकर अच्छा लगा कि राम मंदिर अगले साल एक जनवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध है कि न केवल राम मंदिर, बल्कि सरकारी नौकरी की रिक्तियों को भरने, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए भी समय सीमा निर्धारित करनी चाहिए। आखिरकार राम राज्य का मतलब सभी के लिए शांति और समृद्धि है।

खरगे ने कहा था आप पुजारी नहीं 
इससे पहले पानीपत में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि शाह पुजारी नहीं राजनेता हैं। आपका कर्तव्य देश की रक्षा करना है, किसानों को एमएसपी देना करना है। उन्होंने कहा था कि भाजपा नेतृत्व झूठ बोलता है। वे दो करोड़ नौकरियों का वादा करके सत्ता में आए थे, लेकिन किसी को नौकरी नहीं मिली। वे 15 लाख रुपये देने में विफल रहे। दरअसल, बीते सप्ताह त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि अयोध्या में राम मंदिर एक जनवरी, 2024 तक तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें