फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: खरगे ने कांग्रेस नेताओं से कहा- एकजुट होकर करें काम, आलाकमान तय करेगा मुख्यमंत्री

Sat, 10 Dec 2022 10:17 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कलबुर्गी

सार

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि भाजपा पहले ही कर्नाटक को जीतने की तैयारी में लगी हुई है। इसलिए मैं अपने सभी नेताओं से आग्रह करता हूं कि वे गांवों में जाएं, राज्य भर में यात्रा करें और भाजपा, पीएम मोदी, अमित शाह और उनके मंत्रियों की तरह लोगों को हमारी पार्टी की ओर आकर्षित करें। 
 
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के दो राज्यों में हाल ही में चुनाव खत्म हुए हैं, लेकिन कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में सिर्फ पांच महीने बचे हैं। इसको लेकर देश की राजनीतिक पार्टियों ने कर्नाटक में अपना डेरा डालना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कर्नाटक में अपने गृह जनपद कलबुर्गी में एक रैली को संबोधित किया, यहां उन्होंने अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने पार्टी नेताओं से एकजुट होकर कर्नाटक में चुनाव का सामना करने का आग्रह किया और यह स्पष्ट कर दिया कि राज्य में सत्ता में आने के बाद आलाकमान तय करेगा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा और मंत्री। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्यभर में यात्रा करने और सत्ताधारी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह लोगों को पार्टी की ओर आकर्षित करने के लिए कहा।

खरगे ने कहा कि आपको इस राज्य में कांग्रेस को सत्ता में लाना है, मैं आज कांग्रेस अध्यक्ष हूं, मेरे और मेरी पार्टी के सम्मान के लिए आपको कर्नाटक में कांग्रेस सरकार सुनिश्चित करनी चाहिए। अगर हम सत्ता में हैं, तो हम सक्षम होंगे। लोगों के लिए काम करें और विभिन्न सार्वजनिक कार्यों को लागू करें। मुझे विश्वास है कि आप हमें ताकत देंगे।
विज्ञापन


आगे कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पहले ही कर्नाटक को जीतने की तैयारी में लगी हुई है। इसलिए मैं अपने सभी नेताओं से आग्रह करता हूं कि वे गांवों में जाएं, राज्य भर में यात्रा करें और भाजपा, पीएम मोदी, अमित शाह और उनके मंत्रियों की तरह लोगों को हमारी पार्टी की ओर आकर्षित करें। 

वहीं सीएम पद के लिए होने वाली लड़ाई को लेकर खरगे ने कहा पार्टी आलाकमान तय करेगा कि कौन मुख्यमंत्री या मंत्री बनेगा। अगर हम आपस में लड़ते हैं, तो हमें जो मिल सकता है वह खो जाएगा। इसलिए हम सभी को एकजुट होना चाहिए। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की जीत को कर्नाटक में भी दोहराया जाना चाहिए, सभी को हाथ मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए, मेरा समर्थन आपके साथ है। मैं यह नहीं कहूंगा, मुझे यहां कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवकुमार, सिद्धारमैया, कर्नाटक के प्रभारी एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पार्टी के कई शीर्ष नेता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। इससे पहले खड़गे के आगमन पर यहां चार से पांच किलोमीटर तक जुलूस निकाला गया था जिसमें काफी भीड़ जुटी थी।

पीएम अपनी गोवा यात्रा पर 'भ्रष्टाचार' पर बोलें 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोवा दौरे से पहले तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को कहा कि उन्हें भाजपा शासित राज्य में ''बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार'' के बारे में बोलना चाहिए। मोदी रविवार को गोवा के दौरे पर जाने वाले हैं। पणजी में पत्रकारों से बात करते हुए टीएमसी के गोवा प्रभारी कीर्ति आजाद ने दावा किया कि राज्य में भ्रष्टाचार पनप रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को राज्य के अपने दौरे के दौरान इस पर बयान देना चाहिए। आजाद ने कहा कि इस 'डबल इंजन सरकार' के बावजूद गोवा का विकास और समृद्धि बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सुशासन देने में विफल रहे हैं।
विज्ञापन


खरगे ने बुलाई बैठक
कर्नाटक चुनाव से पहले खरगे ने सोमवार को दिल्ली में राज्य कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें