फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; बेटे ने बताया- पेसमेकर लगाया जाएगा

Wed, 01 Oct 2025 09:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

मल्लिकार्जुन खरगे को आगामी 7 अक्तूबर को नगालैंड के कोहिमा जाने का कार्यक्रम है, जहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस जनसभा में 10 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन अब खरगे की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके नगालैंड दौरे पर संशय के बादल मंडरा गए हैं। 
 
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जिसके बाद खरगे को बंगलूरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष  83 वर्षीय मल्लिकार्जुन खरगे को बंगलूरू के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खरगे को मंगलवार को बुखार और पैरों में दर्द की समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


प्रियांक खरगे ने बताया, पेसमेकर लगाया जाएगा
मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि उनके पिता को पेसमेकर लगाया गया है। प्रियांक खरगे ने लिखा कि 'श्री खरगे को पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई थी और अब वे उसी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनकी हालत स्थिर है और वे ठीक हैं। आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभार।' गौरतलब है कि किसी व्यक्ति को पेसमेकर तब लगाया जाता है, जब उनके दिल की धड़कन धीमी या तेज या अनियंत्रित रहे, ह्रदय संबंधी समस्या हो, ह्रदय में ब्लॉकेज हो। 

ये भी पढ़ें- RSS: आरएसएस के शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, स्मारक डाक टिकट और 100 रुपये का सिक्का भी जारी किया
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष की हालत स्थिर
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है और कांग्रेस अध्यक्ष की हालत स्थिर है। मल्लिकार्जुन खरगे भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते हैं। अक्तूबर 2022 में वे कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए। मल्लिकार्जुन खरगे को आगामी 7 अक्तूबर को नगालैंड के कोहिमा जाने का कार्यक्रम है, जहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस जनसभा में 10 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन अब खरगे की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके नगालैंड दौरे पर संशय के बादल मंडरा गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें