Congress: कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी की चुनाव समिति का गठन किया है। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी समेत 16 चेहरों को जगह दी गई है।
अगले साल लोकसभा चुनाव और उससे पहले कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव समिति का गठन किया है। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी समेत 16 चेहरों को जगह दी गई है।
विज्ञापन
यह घटनाक्रम राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हुआ है। समिति उपचुनावों सहित किसी भी संसदीय या राज्य चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा करता है और अंतिम रूप देता है।
चुनाव समिति के अन्य सदस्यों में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, एआईसीसी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी और मधुसूदन मिस्त्री शामिल हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और तेलंगाना से लोकसभा सांसद उत्तम कुमार रेड्डी के अलावा कर्नाटक के मंत्री के जे जॉर्ज भी इस समिति के सदस्य हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख प्रीतम सिंह, बिहार के सांसद मोहम्मद जावेद और राज्यसभा सांसद अमी याज्ञनिक के अलावा पूर्व सांसद पीएल पुनिया और मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता ओमकार मरकाम को भी इस महत्वपूर्ण समिति के सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।
16 सितंबर को कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की अध्यक्षता में नवगठित कांग्रेस कार्य समिति की पहली बैठक 16 सितंबर को हैदराबाद में होगी और इसके बाद अगले दिन तेलंगाना में राज्य की राजधानी के पास एक चुनावी रैली होगी।
कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 17 सितंबर को विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी जिसमें सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) प्रमुख शामिल होंगे।