फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Elections: विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, महाराष्ट्र-झारखंड में तैनात किए पर्यवेक्षक

Tue, 15 Oct 2024 03:09 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Assembly Elections: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। वहीं इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने दोनों राज्यों में वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की तैनाती की है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक (विभागवार) और राज्य चुनाव वरिष्ठ समन्वयक नियुक्त किए हैं। इसमें महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक (विभागवार) और राज्य चुनाव वरिष्ठ समन्वयक मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे को नियुक्त किया गया हैं।
विज्ञापन

 

झारखंड में इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी
वहीं कांग्रेस नेता तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी और भट्टी विक्रमार्क मल्लू को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
 

बता दें कि झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल की सरकार सत्ता में काबिज है। 81 विधानसभा सीटों वाली राज्य विधानसभा में 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। इसके बाद हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।
विज्ञापन


जबकि महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी महा विकास अघाड़ी गठबंधन में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) के साथ चुनावी रण में हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें