दिग्विजय सिंह अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। बीते साल यानी 2021 में उन्होंने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जिन महिलाओं की उम्र 40 साल से ज्यादा है, वही पीएम मोदी से प्रभावित हैं, न कि जींस पहनने वाली लड़कियां। इसी कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि साल 2024 में अगर पीएम मोदी चुनाव जीतते हैं तो वह भारतीय संविधान बदलकर आरक्षण भी खत्म कर देंगे। उस दौरान दिग्विजय ने गाय को लेकर भी विवादित बयान दिया था।
अध्यक्ष पद की रेस से गहलोत आउट: क्या दिग्विजय होंगे कांग्रेस के अगले प्रमुख, कितना कठिन होगा मुकाबला? जानें
साल 2008 के दौरान दिल्ली के बाटला हाउस में आतंकियों का एनकाउंटर हुआ था, जिसमें दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए थे। दिग्विजय सिंह ने इस एनकाउंटर को फर्जी करार दिया था। साल 2013 के दौरान दिल्ली की अदालत ने इस एनकाउंटर के दौरान पकड़े गए आतंकी को सजा सुनाई, तब भी दिग्विजय सिंह अपने बयान पर कायम दिखे। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर फर्जी था। अगर न्यायिक जांच होती तो काफी बातें सामने आ जातीं। उनके इन बयानों पर कांग्रेस को आज तक सफाई देनी पड़ती है।
दिग्विजय ने लिया नामांकन फॉर्म, कहा- कल दाखिल करुंगा, MP के 12 विधायक जाएंगे दिल्ली
यूपीए सरकार के दौरान भी दिग्विजय सिंह ने कई विवादित बयान दिए। टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सत्ता के दो केंद्र (तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी) ठीक से काम नहीं कर सके। इस सिस्टम को भविष्य में बदलना होगा। इस बयान पर भाजपा के नेता आज भी दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी को घेरने की कोशिश करते हैं।
24 साल छोटी पत्रकार से दूसरी शादी कर आए थे चर्चा में, अब कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दावेदारी
दिग्विजय सिंह ने दावा था कि मुंबई आतंकी हमले से कुछ घंटे पहले पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे ने अपनी जान को खतरा बताया था। दिग्विजय सिंह ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके पास होने का दावा भी किया था। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ, लेकिन दिग्विजय सिंह आज तक बातचीत का ब्यौरा साझा नहीं कर पाए हैं।
ना-नुकुर के बाद हो ही गई दिग्विजय की एंट्री, गहलोत का हो गया गेम ओवर
अमेरिका ने जब अलकायदा के आतंकी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था, तब दिग्विजय सिंह ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'ओसामा जी कई साल से पाकिस्तान में रह रहे थे। ऐसा कैसे संभव है कि पाकिस्तान के अधिकारियों को पता नहीं चला। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को ओसामा बिन लादेन को सम्मानपूर्वक दफन करना चाहिए था। बाद में दिग्विजय सिंह ने मीडिया पर आरोप लगाया कि इन बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इनके अलावा भी दिग्विजय सिंह तमाम ऐसे बयान दे चुके हैं, जिससे कांग्रेस के लिए असहज स्थिति बन गई। अगर वह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो विरोधी पार्टियां उनके इन बयानों को एक बार फिर उठा सकती हैं।
तब अचानक मुख्यमंत्री बन गए थे दिग्विजय सिंह, क्या अब बनेंगे कांग्रेस के अध्यक्ष?