फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस: सुंजवां हमला में सेना के ऑपरेशन की ‘व्यक्तिगत निगरानी’ करें पीएम मोदी

Sun, 11 Feb 2018 05:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जम्मू में सुंजवां सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन की ‘व्यक्तिगत निगरानी’ करने की मांग की है। कांग्रेस की प्रचार शाखा के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि एनडीए सरकार के 2014 में सत्ता में आने के बाद से जम्मू-कश्मीर में सेना पर 14 बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं। 

विज्ञापन


पिछले चार साल में अकेले जम्मू-कश्मीर में 206 आतंकी हमले हुए हैं। इनमें 382 सुरक्षाकर्मियों की जान गई है। पिछले 31 दिन में 14 जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा, ‘हम पीएम से अनुरोध करते हैं कि वह भले ही दुनिया के किसी कोने में हों, लेकिन सुरक्षा बलों के ऑपरेशन की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करें। वह यह सुनिश्चित करें कि सभी आतंकी मार गिराए जाएं। इसके लिए सुरक्षा बलों को सभी संभव मदद दी जानी चाहिए।’ 

सुरजेवाला ने कहा, ‘मोदीजी की तरह हम कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं करते। हम सरकार और सेना के साथ हैं।’ पीएम मोदी इस समय फलस्तीन, यूएई और ओमान की यात्रा पर हैं। शनिवार तड़के जम्मू के सुंजवां सैन्य शिविर पर फिदायीन हमला हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें