फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, क्राउंन प्रिंस ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Sun, 11 Feb 2018 04:41 AM IST
एजेंसी, आबू धाबी
विज्ञापन
अबू धाबी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने दो दिन के आधिकारिक दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए हैं। यहां वह खाड़ी देश के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे। दोनों देशों के बीच राजनीतिक और आर्थिक दर्जनों समझौते होने हैं। मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे पड़ाव में जॉर्डन से यहां पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


अबुधाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान और शाही परिवार के अन्य सदस्यों ने हवाईअड्डे पर मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके सम्मान में अबुधाबी में कई इमारतों को तिरंगे रंग से रंग दिया गया है। शनिवार शाम को दुबई स्थित गगनचुंबी इमारत बुर्ज खालिफा तिरंगे रंग की रोशनी से जगमगा रहा है। शाम 7 बजकर 15 मिनट से रात्रि 11 बजकर 15 मिनट तक प्रत्येक घंटे बुर्ज खलीफा पर भारतीय झंडे को लहराया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को दुबई में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘वह यूएई पहुंच गए हैं। यह दौरा उनके व्यापक कार्यक्रम में शामिल है, जो भारत-यूएई रिश्तों पर एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ेगा। मैं विशेष स्वागत के लिए मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान को शुक्रिया अदा करता हूं।’ वहीं, मोहम्मद बिन जायेद ने कहा कि हम दिल से राजकीय अतिथि और महत्वपूर्ण दोस्त का स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन


उनकी यात्रा हमारे दीर्घकालीन ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाती है और हमारे अनुकूल द्विपक्षीय संबंधों के लिए वसीयतनामा है। यहां पहुंचने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी अबुधाबी के शाही प्रिंस और यूएई सशस्त्र सेना बल के डिप्टी सुप्रीम कमांडर के साथ बातचीत के लिए राष्ट्रपति पैलेस की ओर रवाना हो गए। 

मोदी यूएई के अपने दूसरे दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने 2015 में यूएई की यात्रा की थी।  अपने पहले पड़ाव में मोदी ने रामल्ला की यात्रा की और फलस्तीन का आधिकारिक दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने, जहां उन्हें फलस्तीन के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। यूएई से मोदी ओमान की यात्रा पर जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें