फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस महाधिवेशनः संबोधन के बाद भावुक हुई सोनिया को राहुल ने लगाया गले

Sat, 17 Mar 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी की अध्यक्षता में पहली बार हुए कांग्रेस महाअधिवेशन में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने दमदार भाषण से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। 

विज्ञापन


सोनिया के भाषण खत्म होने के तुरंत बाद बेटे राहुल ने मां को गले लगा लिया। जिसके बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम में मौजदू हजारों कार्यकर्ताओं ने दोनों के गले लगने के दौरान तालियां बजाईं। वहीं पीछे खड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

राहुल का मां के भाषण के बाद इस अंदाज में उन्हें गले लगा लेना शायद इस बात का आश्वासन था कि मां चिंता न करो इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगा और पार्टी को वापस मजबूत करुंगा। 
विज्ञापन


आज भी लोगों के दिलों में कांग्रेस
सोनिया ने अपने भाषण की शुरूआत राहुल को बधाई देते हुए की। उन्होंने कहा कि 'आज के बाद राहुल की अध्यक्षता में कांग्रेस के लिए संघर्ष का एक नया अध्याय शुरू हो जा रहा है।' 

यूपीए अध्यक्ष ने कहा कि 'आज भी लोगों के दिलों में कांग्रेस के लिए प्यार जिंदा है। मौजूदा मोदी सरकार, यूपीए के कार्यकाल में बनाई गई तमाम योजनाओं को तबाह करने पर उतारू है। हम सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहे हैं।'

सोनिया से पहले राहुल गांधी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 'यह जो हाथ का निशान है, यही देश को जोड़ने और आगे ले जाने का काम कर सकता है। देश को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही रास्ता दिखा सकती है।'

 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें