फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सोनिया गांधी ने दी शुभकामना, स्वस्थ-खुशहाल और दीर्घायु होने की कामना की

Tue, 17 Sep 2019 10:53 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी और सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। सोनिया ने अपने बधाई संदेश में कहा कि वह प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देती हैं और उनके स्वस्थ, खुशहाल और दीर्घायु होने की कामना करती हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए। इस मौके पर अलग अलग क्षेत्रों के नामचीन लोगों ने उन्हें बधाई दी।

 


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन को बधाई दी। बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



वह प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा के लिए मोदी से नयी दिल्ली में बुधवार को मुलाकात करने वाली हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। नीतीश ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने तथा सुदीर्घ राजनीतिक जीवन की भी कामना की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें