फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को सेक्युलर कहने वाली कांग्रेस दे रही है उग्रवाद को बढ़ावा: मुख्तार अब्बास नकवी

Sun, 25 Oct 2020 03:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधा। नकवी ने कांग्रेस पर अलगाववादी तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और इसे लेकर जदयू नेता तेजस्वी यादव से भी सवाल किए।

विज्ञापन


नकवी ने कहा, खुद को सेक्युलर कहने वाली कांग्रेस पार्टी उग्रवाद को बढ़ावा दे रही है। वे हमारे लिए अलग-अलग सवाल ट्वीट करते हैं, लेकिन उन्हें जमात-ए-इस्लामी, पीएफआई और ऐसे अन्य तत्वों को लेकर उनकी योजना पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा, हम तेजस्वी यादव से पूछना चाहते हैं कि क्या कांग्रेस की तरह ही उनकी पार्टी (राजद) ने भी जमात-ए-इस्लामी और बिहार के अन्य उग्रवादी तत्वों के साथ समझौता कर लिया है। ये राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल हैं न कि राजनीति से। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें