फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की बैठक कल, तय हो सकता है ट्रिपल तलाक बिल पर रूख

Wed, 26 Dec 2018 02:29 PM IST
Shani Mishra भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
congress - फोटो : PTI
विज्ञापन
लोकसभा में तीन तलाक विरोधी विधेयक पर चर्चा से पहले बृहस्पतिवार की सुबह कांग्रेस सांसदों की बैठक होगी जिसमें इस संदर्भ में पार्टी के रुख पर निर्णय होने की संभावना है।
विज्ञापन


पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2018 पर होने वाली चर्चा में वह भाग लेगी।

इस विषय पर कांग्रेस का रुख पूछे जाने पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभी यह तय है कि हम इस विधेयक पर चर्चा में भाग लेंगे। पार्टी का रुख बृहस्पतिवार को सुबह होने वाली बैठक में तय होगा।

कांग्रेस पिछले हफ्ते तीन तलाक विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेने के लिए राजी है। लोकसभा में बृहस्पतिवार को जब मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक- 2018 चर्चा के लिए लाया गया तो सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुझाव दिया कि इस पर अगले हफ्ते चर्चा कराई जाए।
विज्ञापन


इस पर संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्ष से आश्वासन मांगा कि उस दिन बिना किसी बाधा के चर्चा होने दी जाएगी। इस पर खड़गे ने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस विधेयक पर 27 दिसंबर को चर्चा कराइए। हम सभी इसमें हिस्सा लेंगे। हमारी पार्टी और अन्य पार्टियां भी चर्चा के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें