फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I Love Muhammad Row: कानपुर बवाल पर कांग्रेस का सवाल- पैगंबर या ईश्वर के प्रति प्रेम व्यक्त करने में गलत क्या?

Sun, 28 Sep 2025 10:40 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर से शुरू हुआ 'आई लव मुहम्मद' का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। अब कांग्रेस ने इस मामले में तीखे सवाल पूछे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पूछा है कि पैगंबर या ईश्वर के प्रति प्रेम व्यक्त करने में गलत क्या है? जानिए क्या है पूरा विवाद
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर से उपजा 'आई लव मुहम्मद' विवाद कई शहरों में फैल चुका है। इसी बीच कांग्रेस ने भारत की साझा सांस्कृतिक परंपरा का जिक्र किया है। पार्टी नेता पवन खेड़ा ने पूछा है कि अपने भगवान या पैगंबर के प्रति प्रेम व्यक्त करने में कुछ भी गलत नहीं है। पार्टी के मीडिया सेल प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, जिस देश में मीरा और सूफी परंपरा जैसी धारा रही है, वहां अब ऐसे 'बौने' पैदा हो गए हैं जो सात साल के बच्चे में भी दुश्मन देखने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक मासूम बच्चे की धर्म के आधार पर हत्या कर फांसी पर टांग दिया गया।

विज्ञापन


पैगंबर से प्रेम करने का अधिकार
खेड़ा ने कहा कि अगर कोई मुसलमान कहता है 'आई लव मुहम्मद' तो इसमें समस्या क्यों है। हर व्यक्ति को अपने भगवान या पैगंबर से प्रेम करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, 'मैं मुहम्मद से भी प्रेम करता हूं, महादेव से भी, जीसस क्राइस्ट और नानक देव से भी। मैं भारत से भी प्रेम करता हूं।'

ये भी पढ़ें- I Love Yogi Adityanath: आई लव मोहम्मद को लेकर अलर्ट, खुराफातियों पर नजर, आई लव योगी आदित्यनाथ के दिखाए पोस्टर
विज्ञापन


कई अन्य जिलों में भी तनाव फैलने की खबर
बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई हिंसक झड़प के बाद कई जिलों- बाराबंकी, मऊ, मुजफ्फरनगर में भी तनाव फैलने की खबर है। पुलिस ने दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: आई लव मोहम्मद प्रकरण पर बरेली में बवाल, मुरादाबाद मंडल में अलर्ट, संभल सबसे संवेदनशील घोषित

आई लव मुहम्मद को लेकर गहरा हो रहा है तनाव
बाराबंकी के फैजुल्लागंज गांव में उस समय तनाव बढ़ गया जब आई लव मुहम्मद लिखा बैनर फाड़ दिया गया। आरोप है कि स्थानीय चौकीदार धन्नी ने लाठी से रस्सी तोड़कर बैनर गिरा दिया। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुकी है। धन्नी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ व लूटपाट किए जाने की भी खबर है। उपद्रव की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक विवाद बैनर हटाने से जुड़ा था, लेकिन अब शांति बहाल हो चुकी है। पुलिस ने आठ लोगों को जुलूस निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया है।


संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें