कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कश्मीरी पंडितों के एक समुदाय को 10 लाख रुपये की राशि दान में दी है। इस राशि का इस्तेमाल एक नई पुस्तकालय और कल्चर सेंटर की अपग्रेडेशन में किया जाएगा।
कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने दिवाली के अवसर पर कश्मीरी पंडितों के एक समुदाय को विशेष उपहार दिया है। उन्होंने दिल्ली के पंपोष स्थित "केईसीएसएस" (कश्मीरी पंडितों की संस्कृति और लोकाचार के संरक्षण हेतु गठित संस्था) को 10 लाख रुपये की राशि भेंट की है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद की ओर से यह धनराशि संगठन को पुस्तकालय और कल्चर सेंटर के अपग्रेडेशन के लिए दी गई है, जिसका उद्देश्य कश्मीरी पंडितों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना है। सांसद तन्खा ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, कश्मीरी पंडितों के पुनर्जागरण की कहानी! भारत और कश्मीर अविभाज्य हैं! कश्मीरी पंडित एक सेतु हैं।
केईसीएसएस ने कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा की इस पहल की सराहना की है। केईसीएसएस ने पत्र जारी कर लिखा, संगठन के कार्यकारी सदस्यों की ओर से आपके द्वारा केईसीएसएस के लाल डेड सेंटर से सटे पुस्तकालय और कश्मीरी कला से संबंधित बुनियादी ढांचे का अपग्रेडेशन करवाने के लिए दिए गए आर्थिक योगदान के लिए आभारी है। आपका यह अमूल्य सहयोग एक अत्यंत महत्वपूर्ण समय पर प्राप्त हुआ है, जो हमारी सामुदायिक भावना और सामूहिक प्रयासों को और सुदृढ़ करेगा।