फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरूर ने ली चुटकी: पुरुष सांसदों के साथ पोस्ट की तस्वीर, बोले- यह फोटो वायरल नहीं होगी

Tue, 30 Nov 2021 10:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला सांसदों के साथ तस्वीर पोस्ट कर विवादों में घिरे वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अब पुरुष सासंदों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है।
विज्ञापन
थरूर ने ट्विटर पर पोस्ट की ये तस्वीर - फोटो : twitter/ShashiTharoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों महिला सांसदों के साथ एक तस्वीर और उसके कैप्शन को लेकर घिरे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को ट्विटर पर मंगलवार को कुछ पुरुष सांसदों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ ही थरूर चुटकी लेते हुए इस पोस्ट के साथ लिखा कि यह फोटो वायरल नहीं होगी। 

विज्ञापन


थरूर ने बीते दिनों छह महिला सांसदों के साथ अपनी एक सेल्फी ट्विटर पर शेयर की थी। इसके फोटो के साथ उन्होंने लिखा था कि कौन कहता है कि लोकसभा काम करने के लिए एक आकर्षक जगह नहीं है। इसी को लेकर आलोचकों ने उन्हें निशाने पर लिया था और कई सवाल उठाए थे। 

बाद में थरूर ने इसे लेकर माफी भी मांगी थी और कहा था कि यह सेल्फी महिला सांसदों की पहल पर बेहद खुशनुमा माहौल में ली गई थी। अब उन्होंने पुरुष सांसदों के साथ तस्वीर डालते हुए लिखा है कि यह तस्वीर वायरल नहीं होगी। यद्यपि मैं अवसरों का बराबरी से विरोध करने वाला हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें