फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: PAK की गोलाबारी से पीड़ित लोगों को पुनर्वास पैकेज दे सरकार, यह कर्तव्य; राहुल ने PM को लिखा पत्र

Thu, 29 May 2025 07:01 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार को राहुल गांधी ने पुंछ का दौरा किया था, जहां उन्होंने 7 से 10 मई के बीच सीमा पार हुई गोलाबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और अन्य पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा सिंह सभा, मंदिर गीता भवन और मदरसा ज़िया-उल-उलूम का भी दौरा किया और क्राइस्ट हाईस्कूल के छात्रों से बातचीत की थी।
विज्ञापन
राहुल गांधी गुरूद्वारा सिंह सभा में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर के पुंछ और अन्य पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित क्षेत्रों के लिए ठोस, उदार और त्वरित राहत एवं पुनर्वास पैकेज की मांग की।

विज्ञापन


पिछले शनिवार को राहुल गांधी ने पुंछ का दौरा किया था, जहां उन्होंने 7 से 10 मई के बीच सीमा पार हुई गोलाबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और अन्य पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा सिंह सभा, मंदिर गीता भवन और मदरसा ज़िया-उल-उलूम का भी दौरा किया और क्राइस्ट हाईस्कूल के छात्रों से बातचीत की थी।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि मैंने हाल ही में पुंछ का दौरा किया, जहां पाकिस्तानी गोलाबारी में 4 बच्चों सहित 14 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

इस अचानक और अंधाधुंध हमले ने आम इलाकों में भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों घर, दुकानें, स्कूल और धार्मिक स्थल बुरी तरह तबाह हो गए हैं। कई पीड़ितों ने बताया कि उनकी वर्षों की मेहनत एक झटके में बर्बाद हो गई।

ये भी पढ़ें:  यूपी: सेना पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को झटका, हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इनकार; राहत वाली याचिका खारिज

कांग्रेस सांसद ने आगे लिखा कि  सीमा से सटे अन्य क्षेत्रों के लोग दशकों से शांति और भाईचारे के साथ रह रहे हैं। आज जब वे इस गहरे संकट से गुजर रहे हैं, तो हमारा कर्तव्य है कि हम उनके दुख को समझें और उनके जीवन को फिर से संवारने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करें। मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूँ कि पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य सभी इलाकों के लिए एक ठोस और उदारता से भरा राहत और पुनर्वास पैकेज तैयार किया जाए।
 
राहुल गांधी ने अपने दौरे का एक वीडियो एक्स पर साझा करते हुए लिखा, पुंछ का दर्द वहां जाकर ही महसूस किया जा सकता है। टूटे हुए घर, बिखरे हुए सपने....इस दर्द की गूंज से एक ही आवाज़ आती है, हम हिंदुस्तानी एक हैं।उन्होंने आगे लिखा, मैं अनुरोध नहीं कर रहा, सरकार को उसका कर्तव्य याद दिला रहा हूं...एक ठोस, उदार और त्वरित राहत एवं पुनर्वास पैकेज तैयार किया जाए। यह मदद नहीं, कर्तव्य है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Kamal Haasan: मुश्किल में फंसे कमल हासन! 30 मई तक माफी नहीं मांगी तो कर्नाटक में रिलीज नहीं हो पाएगी 'ठग लाइफ'

गौरतलब है कि पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है और 70 से अधिक घायल हुए हैं। यह राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर का दूसरा दौरा था, इससे पहले उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद 25 अप्रैल को श्रीनगर जाकर घायलों से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और अन्य हितधारकों से भी मुलाकात की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें