फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Winter Session: संसद में पास हुआ कृषि कानून वापसी बिल, राहुल का केंद्र पर हमला, बोले- चर्चा से डरती है सरकार

Mon, 29 Nov 2021 03:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा में कृषि कानून वापसी विधेयक पास होने के बाद इसे अब राज्यसभा में भी पास कर दिया गया है। वहीं इस दौरान विपक्ष का हंगामा जारी रहा। दोनों सदनों में चर्चा नहीं कराए जाने से विपक्ष के कई नेता नाराज दिखे।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोनों सदनों से कृषि कानून वापसी बिल पास होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि पहले हमने कहा था कि सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेना होगा और आज इन कानूनों को निरस्त कर दिया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिना चर्चा के कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया गया। यह सरकार चर्चा करने से डरती है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार जानती थी कि वह गलत है। उन्होंने कहा कि सरकरा खुद भ्रमित है। मोदी सरकार को लगता था कि वह किसानों और गरीबों की आवाज को दबा सकती है लेकिन अब यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अब भी कई मांगें हैं। एमएसपी पर गारंटी कानून और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग है। राहुल ने ये भी कहा कि पीएम मोदी ने अपनी गलती मानी और उनके फैसले से किसानों की मौत हुई। इसलिए मुआवजा दिया जाना चाहिए।

खड़गे और अधीर रंजन ने भी बोला सरकार पर हमला
वहीं इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सदन को चलने नहीं देने के लिए सरकार हम पर आरोप लगाती है। लेकिन कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पेश किया गया और बिना चर्चा के पारित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भले ही सरकार ने कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया हो, लेकिन इसकी 'मन की बात' कुछ और है।
विज्ञापन


इसके अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पास होने के बाद अब राज्यसभा में भी बिना चर्चा के ही सरकार इसे पेश करेगी। हम चाहते हैं कि कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021 पर चर्चा हो। लेकिन लोकसभा में इस विधेयक को जल्दबाजी में पारित कर वे सिर्फ यह साबित करना चाहते हैं कि वे किसानों के पक्ष में हैं।

दोनों सदनों से पास हुआ तीनों कृषि कानूनों की वापसी का बिल
पीएम मोदी के एलान के बाद तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर आज संसद के दोनों सदनों की मुहर भी लग गई। हालांकि, विपक्षचर्चा की मांग पर अड़ा था, लेकिन सरकार ने एक नहीं सुनी और कृषि कानूनों की वापसी का बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें