फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह को दो-तीन दिनों में मिलेगी एम्स से छुट्टी, कांग्रेस सांसद ने कसा तंज

Thu, 17 Jan 2019 12:45 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीके हरिप्रसाद
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर एक विवादित बयान दिया है।  एबीपी न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि शाह को सुअर का जुकाम हुआ है। उन्हें कर्नाटक का श्राप लगा है। बता दें कि शाह को स्वाइन फ्लू हो गया है और वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। बीके हरिप्रसाद वही सांसद हैं जो एनडीए उम्मीदवार हरिवंश के खिलाफ कांग्रेस के राज्यसभा उपसभापति के उम्मीदवार थे।

विज्ञापन


हरिप्रसाद ने कहा, 'कर्नाटक में और हाथ लगाने से उसकी (अमित शाह) तबियत और खराब हो जाएगी। कर्नाटक की सरकार छूने से उसे लोगों का श्राप लगेगा। हमारे अध्यक्ष के बारे में भी गलत बोलते हैं।'

भाजपा अध्यक्ष की सेहत अब ठीक है और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पार्टी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पार्टी के मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा, ‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी का स्वास्थ्य ठीक है। उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार।’ 
विज्ञापन


शाह को बुधवार देर रात मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आनन-फानन में एम्स में भर्ती कराया गया था। रात करीब 9 बजकर 12 मिनट पर एम्स में दाखिल होने से पहले उनके इलाज के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई थी। एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार, अमित शाह को वीवीआईपी वार्ड 301 में रखा है। प्रोटोकॉल एवं बीमारी के चलते उन्हें आइसोलेशन में फिलहाल रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले दो दिन से अमित शाह को बदन दर्द, छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो रही थी। तमाम मेडिकल जांच सामान्य आने के बाद डॉक्टरों ने एच1एन1 टेस्ट कराने की उन्हें सलाह दी थी।

इसी जांच की रिपोर्ट बुधवार देर शाम जब डॉक्टरों को मिली तो तत्काल अमित शाह को एम्स में भर्ती होने की सलाह दी गई। कुछ ही देर में अमित शाह एम्स पहुंचे और उन्हें भर्ती कर लिया गया। बताया जा रहा है कि तीन वरिष्ठ डॉक्टर उनके इलाज में जुट गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी अमित शाह ने अपनी बीमारी की पुष्टि करते हुए लिखा था, 'मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें