फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adhir Ranjan Chowdhury: अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांगी माफी, कहा- मेरी जुबान फिसल गई थी

Fri, 29 Jul 2022 09:55 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ के विरोध में बुधवार को धरना-प्रदर्शन के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अपनी अमर्यादित टिप्पणी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू माफी मांगी है। उन्होंने एक पत्र जारी कर माफी मांगी है। इसमें उन्होंने लिखा है- "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं। 

विज्ञापन





अधीर ने कहा, भाजपा मुझे आतंकवादी घोषित करे
वहीं, अधीर रंजन ने इसे लेकर भाजपा को निशाने पर लिया। रंजन ने कहा- मैं इंतजार कर रहा हूं कि भाजपा मुझे आतंकवादी घोषित करे और मुझे यूएपीए के तहत गिरफ्तार कराए। वे आदिवासियों के चैंपियन बनना चाहते हैं, लेकिन छुपाते हैं कि हत्याएं कैसे हो रही हैं। सोनिया गांधी के नेतृत्व में लाए गए कानूनों में बदलाव किया जा रहा है। वे आदिवासियों के खिलाफ काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

लोकसभा अध्यक्ष को भी लिखा खत
अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी खत लिखा है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी राष्ट्रपति के नाम के आगे माननीय राष्ट्रपति या मैडम के बिना बार-बार 'द्रौपदी मुर्मू' चिल्ला रही थीं। यह भी राष्ट्रपति पद के अपमान के बराबर है। मैं मांग करता हूं कि जिस तरह से वे राष्ट्रपति को संबोधित कर रही थीं, उन्हे हटाया जाए। स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी के साथ बहुत अनुचित व्यवहार किया और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। सोनिया गांधी को मौखिक हमले और शारीरिक धमकी का शिकार होना पड़ा। सत्ताधारी दल ने सदन में उनके लिए शत्रुतापूर्ण माहौल बना दिया। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि चूंकि सोनिया गांधी का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था, इसलिए उनके नाम का उल्लेख करने वाले पूरे प्रकरण को भी हटा दिया जाए।

अधीर के बयान से मचा बवाल 
बुधवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ का विरोध कर रहे थे और धरना दे रहे थे। बुधवार को धरने के दौरान ही अधीर रंजन चौधरी ने एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया था। उनके बयान पर भारी विवाद हुआ और संसद में खूब हंगामा मचा। गुरुवार को मॉनसून सत्र में कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ। अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए गलत शब्द को लेकर भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। सत्ता पक्ष के सांसदों ने अधीर रंजन से माफी मांगने की मांग की। भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी का नाम घसीटा और उनसे भी माफी मांगने की मांग की। काफी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित भी करनी पड़ी थी। 

मैं राष्ट्रपति के अपमान का सोच भी नहीं सकता 
मामला तूल पकड़ता देख अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा, 'मैं राष्ट्रपति का अपमान करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। यह सिर्फ एक गलती थी। अगर राष्ट्रपति को बुरा लगा तो मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलूंगा और माफी मांगूंगा। वे चाहें तो मुझे फांसी दे सकते हैं। मैं सजा भुगतने को तैयार हूं लेकिन उन्हें (सोनिया गांधी) इसमें क्यों घसीटा जा रहा है? चौधरी के अनुसार, भाजपा के पास कांग्रेस के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह कांग्रेस के खिलाफ मसाला ढूंढ़ रही है। चौधरी ने कहा कि मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। देश की सर्वोच्च कुर्सी को नीचा दिखाने का मेरा कतई इरादा नहीं है।

स्पीकर से किया स्पष्टीकरण का अवसर देने का आग्रह
अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को स्पीकर ओम बिड़ला से आग्रह किया था कि वह उन्हें सदन में स्पष्टीकरण देने का अवसर दें। इस बारे में उन्होंने स्पीकर को पत्र लिखा था। चौधरी उन पर लगे आरोप को लेकर अपना पक्ष रखना चाहते थे। 
विज्ञापन


मुर्मू ने श्रीलंका के राष्ट्रपति को लिखा खत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने पर बधाई के पत्र के लिए धन्यवाद दिया। अपने पत्र में, उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में उनके हालिया चुनाव पर भी उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें