फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'योगी'राज में पालक-पनीर खाएंगे शेर? संसद में उठा सवाल

Fri, 24 Mar 2017 06:51 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty images
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कड़े फैसलों की मार जंगल के राजा यानी शेर को भी झेलनी पड़ रही है। दरअसल, सूबे के चिड़ियाघरों में कैद शेरों को मीट के बजाय चिकन से गुजारना करना पड़ रहा है। जानकार मानते हैं कि व्यस्क शेरों के लिए भैंस का मांस जरूरी है। मांस के कारोबार, अवैध बूचड़खानों आदि पर चारों तरफ से प्रतिक्रियाएं तो आ ही रही है, शुक्रवार को संसद के भीतर भी इस बारे में मामला गर्मा गया। 
विज्ञापन


सामाचार एजेंसी भाषा की खबर के अनुसार कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शून्यकाल में लोकसभा में चिड़ियाघर के शेरों की खुराक को लेकर प्रश्न उठाया। चौधरी ने कहा कि क्या अब शेरों को भी पालक-पनीर खाने को दिया जाएगा? चौधरी ने कहा कि देश 28 हजार करोड़ रुपये के मांस का निर्यात करता है लेकिन यूपी के चिड़ियाघरों में शेरों को मीट न देकर चिकन दिया जा रहा है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रकृति की एक जैविक व्यवस्था है जिसमें हर किसी का जिंदा रहना जरूरी है, लेकिन अभी कहा जा रहा है कि मांस का उपभोग बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा में भी शेर हैं भूखे

- फोटो : ANI
यूपी में सपा सरकार का गढ़ रहे इटावा में स्थित लायन सफारी पार्क में भी मौजूद शेरों के सामने खाने की समस्या नजर आ रही है। इटावा सफारी पार्क के फॉरेस्ट रेंजर जे लाल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि शेरों को मटन (बकरी का मांस) खाने को दिया जा रहा है। अधिकारी लखनऊ से मीट ला रहे हैं, अगर इसके लिए और बाहर जाने की जरूरत पड़ेगी तो वह भी किया जाएगा। बता दें कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रदेश में वर्तमान सरकार के अवैध बूचड़खानों और मीट की दुकानों पर कार्रवाई के फैसले से चिड़ियाघरों के शेर और बाघ भी प्रभावित हुए हैं। We are giving goat meat to lions for now:J Lal, Forest Ranger, Etawah Safari Park on situation after ban on illegal slaughterhouses in UP pic.twitter.com/RzClyu8Qp3 — ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2017

  Officials have gone to arrange for meat from Lucknow; if we need to get it from outside we will: J Lal, Forest Ranger, Etawah Safari Park — ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें