फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक ने जातिगत भेदभाव के खिलाफ दिया संदेश, शख्स के मुंह से निकाल कर खाया खाना

Mon, 23 May 2022 02:41 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

Zameer Ahmed Khan: विधायक जमीर खान दलित समुदाय के स्वामी नारायण को खाना खिलाते हैं और फिर नारायण को बोलते हैं वह उनको अपना झूठा खाना खिलाएं। इसके बाद स्वामी नारायण अपने मुंह से खाना निकालते हैं और विधायक जमीर खान के मुंह में खाना डाल देते हैं।
विज्ञापन
शख्स के मुंह से खाना निकालकर खाते विधायक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Congress MLA Zameer Ahmed Khan Video: अक्सर देखा जाता है कि जाति विचारधारा को दूर करने के लिए नेता दलित के घर भोजन करते हैं। लेकिन कांग्रेस के चामराजपेट विधायक जमीर ए खान ने एक कदम आगे बढ़कर जातिगत भेदभाव के खिलाफ संदेश दिया है। विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है एक सभा चल रही है और वहां काफी सारे लोग भी मौजूद हैं। इस दौरान विधायक जमीर खान दलित समुदाय के स्वामी नारायण को खाना खिलाते हैं और फिर नारायण को बोलते हैं वह उनको अपना झूठा खाना खिलाएं। इसके बाद स्वामी नारायण अपने मुंह से खाना निकालते हैं और विधायक जमीर खान के मुंह में खाना डाल देते हैं।

इस दौरान लोग खूब जोर-जोर से ताली बजाते हैं और विधायक भी काफी उत्साहित होकर मेज को पीटते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आने के बाद कुछ लोग इसका मजाक बना रहे हैं तो कुछ लोग भाईचारे के लिए विधायक की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बहुत खूब विधायक जी, ये है मेरा इंडिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें