फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक सरकार पर फिर छाए संकट के बादल, कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

Mon, 04 Mar 2019 11:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
उमेश जाधव - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक में एक बार फिर से सियासी संकट शुरू हो गया है। कांग्रेस के विधायक डॉक्टर उमेश जाधव ने विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार को 4 मार्च को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि अभी इस्तीफा देने की वजह का पता नहीं चला है। जाधव दो बार कलबुर्गी की चिंचोली विधानसभा सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। माना जा रहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कलबुर्गी में 6 मार्च को एक रैली को संबोधित करेंगे। इसी दौरान उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई जा सकती है। भाजपा उन्हें कांग्रेस नेता के खिलाफ कलबुर्गी लोकसभा सीट से उतार सकती है। माना जा रहा है कि वह यहां अपने विरोधी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं क्योंकि वह लंबानी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं जिसका यहां काफी दबदबा है। जाधव ने दो महीने पहले कांग्रेस को छोड़ने का निर्णय लिया था। उनकी पहचान कांग्रेस के बागी नेता वाली है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें