गुजरात विधानसभा में स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों को सदन में हंगामा करने के चलते सस्पेंड कर दिया है। सदन में ऊना के दलितों की पिटाई का मुद्दा उठा और कांग्रेस विधायकों ने गुजरात सरकार का विरोध किया। इस बीच सदन में हंगामा शुरू हो गया और स्पीकर को कांग्रेस विधायक को एक दिन के लिए सदन से सस्पेंड करने का फैसला लेना पड़ा।
All Congress MLAs suspended by Gujarat Assembly Speaker for a day over their protest in Assembly against Una incident.
— ANI (@ANI_news) August 23, 2016
गौरतलब है कि गरि सोमनाथ के ऊना तहसील के मोटा समढियाला गांव में मरी हुई गायों का चमड़ा उतार रहे दलित युवकों की बेरहमी से पिटाई करने से दलित समुदाय नाराज हुआ। राज्य में जगह-जगह रैली, धरना व प्रदर्शन भी हुए हैं। इतना ही नहीं दलितों की पिटाई के मामले ने गुजरात से लेकर दिल्ली तक की सियासत को हिला कर रख दिया है।