फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 अगस्त की पांच बड़ी खबरें एक क्लिक में

Tue, 23 Aug 2016 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
#EXCLUSIVE : दिल्‍ली में हुई अभी तक की सबसे बड़ी चोरी, घर से उड़ाया तीन करोड़ का माल
विज्ञापन


#घाटी में अब पुलिस भी नहीं महफूज, दक्षिणी कश्मीर के 36 थानों में से 33 बंद

#गेट तोड़कर उमर अबदुल्ला की पत्नी के घर में घुसी पुलिस, बाहर किया सारा सामान

#'कश्मीर जैसी आजादी किसी भी इस्लामिक देश में नहीं'

#तुर्की: आईएस के आदेश पर 12-14 साल के लड़के ने किया आत्मघाती हमला


EXCLUSIVE : दिल्‍ली में हुई अभी तक की सबसे बड़ी चोरी, घर से उड़ाया तीन करोड़ का माल
राजधानी में एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। जेट एयरवेज के वाइस प्रेसीडेंट (सुरक्षा) अवनीत सिंह की बेटी के घर से चोरों ने तीन करोड़ रुपये के ज्यादा के हीरे, जवाहरात व 60 हजार रुपये कैश उड़ा लिए। बताया जा रहा है कि यह दिल्ली में किसी घर से अब तक की सबसे बड़ी चोरी है। दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने मामले की पुष्टि की है।

घाटी में अब पुलिस भी नहीं महफूज, दक्षिणी कश्मीर के 36 थानों में से 33 बंद
कश्मीर में 45 दिनों से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। अब हिंसा का असर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी पड़ा है। हिंसा की वजह से दक्षिणी कश्मीर के 36 थानों में से 33 थानों को बंद कर दिया गया है। दरअसल दक्षिणी कश्मीर में चार जिले पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग आते हैं। बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से सबसे पहले हिंसा इन्हीं इलाकों में शुरू हुई।
विज्ञापन


गेट तोड़कर उमर अबदुल्ला की पत्नी के घर में घुसी पुलिस, बाहर किया सारा सामान
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल अब्दुल्ला का बंगला सात, अकबर रोड सोमवार शाम को पुलिस की मदद से खाली करवा लिया गया। जम्मू कश्मीर हाउस के अधिकारियों ने गेट तोड़कर बंगले के अंदर प्रवेश किया। उस समय पायल अब्दुल्ला घर पर नहीं थी। सोमवार देर रात तक बंगले के अंदर बने कमरों से सामान को बाहर निकालकर लॉन में बने पार्क में रख दिया गया।

'कश्मीर जैसी आजादी किसी भी इस्लामिक देश में नहीं'
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि कश्मीर की हिंसा पूर्वनियोजित है और यह मुट्ठी भर लोगों की साजिश का नतीजा है। एनकाउंटर को बहाना बनाकर कुछ लोगों ने हालात खराब किए। उन्होंने कहा कि जो आजादी कश्मीर के लोगों को नसीब है वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तुर्की और सीरिया जैसे इस्लामिक देशों में रहने वालों को नहीं है। उन्होंने कहा कि ये देश आजाद हैं, लेकिन, वहां के लोगों की हालत अच्छी नहीं है।  
विज्ञापन


तुर्की: आईएस के आदेश पर 12-14 साल के लड़के ने किया आत्मघाती हमला
तुर्की के दक्षिण गाजिआनटेप शहर में एक विवाह समारोह के दौरान जबरदस्त आत्मघाती हमले में 51 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तुर्की के अधिकारियों ने कहा कि यह हमला 12 से 14 साल के बीच के एक लड़के ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आदेश पर किया है।
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें