फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल पुलिस की 25 राइफल और 12061 जिंदा कारतूस गायब, कांग्रेस ने सीएम विजयन पर उठाए सवाल

Wed, 19 Feb 2020 11:33 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

केरल पुलिस की विशेष सशस्त्र पुलिस बटालियन की 25 राइफल और 12061 जिंदा कारतूस गायब हैं। इसपर कांग्रेस ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर सवाल खड़े किए हैं। कैग की रिपोर्ट पर कांग्रेस के विधायक पीटी थॉमस ने कहा कि इन आरोपों पर सीएम का दृष्टिकोण बहुत संदिग्ध है। उन्हें यह बताना चाहिए कि सरकार को इन घटनाओं की जानकारी है या नहीं।

विज्ञापन

 


कांग्रेस विधायक ने आगे कहा कि अगर केरल के सीएम को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है तो केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहरा को डीजीपी के पद से हटा दिया जाना चाहिए और इस मामले की सीबीआई जैसी राष्ट्रीय एजेंसी से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा, यदि धोखाधड़ी सरकार की जानकारी में की गई है तो मुख्यमंत्री एक मिनट के लिए भी इस पद पर बने रहने के हकदार नहीं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें