फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: न्याय सत्याग्रह में कांग्रेस विधायक ने आरएसएस नेताओं को कहे अपशब्द, भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई

Tue, 08 Jul 2025 09:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घटना आठ जुलाई को मध्य प्रदेश के अशोक नगर की है। यहां कांग्रेस ने न्याय सत्याग्रह का आयोजन किया था। इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे, लेकिन इसी सभा में भाषण देने आए कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने संघ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसको लेकर भाजपा और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों ने गहरी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस इस समय न्याय सत्याग्रह निकाल कर लोगों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है, लेकिन ऐसे ही एक कार्यक्रम में कांग्रेस के एक विधायक साहब सिंह गुर्जर ने आरएसएस नेताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी कर दी, जिस पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी से पूछा है कि उन्हें बताना चाहिए कि क्या उनकी मोहब्बत की दुकान में केवल नफरत ही बिकती है। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अशोक नगर की इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा महात्मा गांधी की बात करती है, लेकिन महात्मा गांधी की यात्राओं-कार्यक्रमों में कभी भी गाली नहीं दी जाती थी, लेकिन राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान जब से खुली है, इसमें केवल भाजपा-संघ के नेताओं को अपशब्द कहे।

पूनावाला ने कहा कि यह कांग्रेस का चरित्र है। कांग्रेस नेता कभी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करते हैं तो कभी सेना को अपमानित करते हैं। उन्होंने कहा कि संघ को अपमानित करने के समय कांग्रेस नेताओं ने यह भी नहीं सोचा कि इसी संघ के कार्यक्रम में जाकर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संघ को राष्ट्र सेवा में समर्पित संगठन बताते हैं। स्वयं इंदिरा गांधी और वल्लभभाई पटेल तक ने संघ का सम्मान किया था। ऐसे में यही साबित होता है कि कांग्रेस नेता अपने ही नेताओं की बात को मानने स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें