उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद कांग्रेस में उथल-पुथल जारी है। कांग्रेस चुनाव के नतीजों की समीक्षा के लिए शनिवार को बैठक शुरू हो गई है। ये बैठक यूपी के कांग्रेस की ओर से चुनाव की जिम्मेदारी संभालने वाले नेता गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वार रूम में पीसीसी चीफ राज बब्बर समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस को अब समझ में आया वो क्यों हार गई यूपी!
इससे पहले भी कांग्रेस अपनी हार के पीछे के वजहों पर ध्यान देने में लगी हुई है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार कांग्रेस के एससी विभाग के अध्यक्ष के. राजू का कहना है कि मुसलमानों और पिछड़े जातियों के वोटों के अप्रत्याशित विभाजन की वजह से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि जिन समुदायों से हमें आशा थी कि वो हमें वोट देंगे उन्होंने हमें वोट नहीं दिया।