फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के आवास पर कांग्रेस की अहम बैठक आज, राहुल की ताजपोशी पर हो सकता है फैसला

Sat, 21 Oct 2017 08:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
rahul gandhi
विज्ञापन
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज (21 अक्टूबर) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने निवास स्थान पर एक अहम बैठक करने वाली हैं। इस बैठक में तय किया जा सकता है कि वर्किंग कमेटी (CWC) की अगली बैठक कब होगी, उस बैठक में उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी भी हो सकती है। 
विज्ञापन


इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक,  CWC की बैठक 24 अक्टूबर को हो सकती है और उसी में राहुल को अध्यक्ष चुना जा सकता है। CWC कांग्रेस पार्टी की सर्वेच्च कमेटी है, पार्टी के संविधान ने इस कमेटी को अध्यक्ष चुनने की शक्ति दी हुई है। CWC में 10 निर्वाचित और 10 नामांकित सदस्य होते हैं।

पूरे होमवर्क के साथ कांग्रेस अध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे हैं राहुल गांधी

खबर के मुताबिक, राहुल को अध्यक्ष चुने जाने के लिए किसी तरह की वोटिंग नहीं होगी। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि लगभग सारी राज्य ईकाईयां, यूथ कांग्रेस और महिला मोर्चा आदि पहले ही राहुल को अध्यक्ष मानने को तैयार हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी को 2014 लोकसभा चुनाव से पहले उपाध्यक्ष बनाया गया था उसके बाद से सोनिया गांधी की तबीयत बार-बार बिगड़ने के चलते राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग उठती रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें