फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय शाह पर राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना, किया यह ट्वीट

Sat, 21 Oct 2017 07:29 AM IST
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
विज्ञापन
rahul gandhi
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कभी शहजादे शब्द को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर रहे हैं। अब राहुल को गुजरात चुनाव के लिए उससे मिलता-जुलता शब्द शाह-जादे मिल गया है। 
विज्ञापन


राहुल लगातार अपने भाषण और ट्वीट में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह को शाह-जादे कहकर तंज कस रहे हैं। जय शाह के कथित खुलासे के बाद राहुल के अधिकतर ट्वीट जय शाह को लेकर ही किए हैं। 

राहुल ने शुक्रवार को एक बार फिर जय शाह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न खाऊंगा न खाने दूंगा का जवाब कुछ इस तरह से दिया। उन्होंने ट्वीट किया है कि मित्रों, शाह-जादे के बारे में न बोलूंगा, न बोलने दूंगा। जबकि बुधवार को उन्होंने लिखा था शाहजादा को सत्ता का कानूनी सहारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। 
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने इन दिनों गांधी परिवार के दामाद राबर्ट वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बोफार्स को लेकर लगे आरोपों पर कांग्रेस को फिर से घेरने की रणनीति बनाई है।

केंद्र सरकार के मंत्री लगातार इस मामले में बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन मामलों पर खुद तो कुछ नहीं बोल रहे लेकिन जवाब में जय शाह को निशाने पर लेकर भाजपा को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें