फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह प्रदर्शन स्थल पहुंचे, राहुल गांधी से की बात

Tue, 21 Jul 2026 03:45 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के हिंसक होने के एक दिन बाद कई नेता झड़पों में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की।
विज्ञापन
कांग्रेस का पीएम आवास के पास धरना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं का ये विरोध-प्रदर्शन जंतर-मंतर से छात्रों के संसद कूच पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ बताया जा रहा है।  
विज्ञापन




कांग्रेस नेताओं के विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलकर बातचीत की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस की ओर से हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद के सुरेश, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


प्रदर्शन पर क्या बोले राहुल गांधी?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के लिए प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगने के लिए हम उनके घर तक पैदल मार्च करके गए। सरकार न तो कोई जवाबदेही लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर बहस करना चाहती है। भारत के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।"
पुलिस कार्रवाई में घायल हुए छात्रों से की थी मुलाकात
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल पहुंचकर उन छात्रों से मुलाकात की, जो नीट पेपर लीक मामले को लेकर संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए थे। दोनों नेताओं ने छात्रों का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

ये भी पढ़ें: CJP Protest: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को फडणवीस का समर्थन, रावत बोले- 20 जुलाई को 'कायर दिवस' की तरह मनाएं लोग

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उस घायल युवती की मां से भी मुलाकात की, जो आरएमएल अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पार्टी के संगठन महासचिव (के) सी. वेणुगोपाल के साथ सोमवार को युवा प्रदर्शन के दौरान "पुलिस की बर्बरता और लाठीचार्ज" में घायल छात्रों से मुलाकात की।
पोस्ट में कांग्रेस ने कहा, "आज देश के छात्रों के भविष्य को कुचला जा रहा है और अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। इसके लिए नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए। छात्रों की मांग बिल्कुल स्पष्ट है कि सरकार पेपर लीक की जिम्मेदारी ले और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।"
विज्ञापन


राहुल बोले- प्रधानमंत्री माफी मांगें
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के साथ हुई "पुलिस की बर्बरता" के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए और गृह मंत्री अमित शाह के साथ इस्तीफा देना चाहिए। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने मंगलवार सुबह अन्य सांसदों के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और विपक्ष छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा चाहता है।

ये भी पढ़ें: CJP Protest: 'हमको लग रहा था कि भीड़ हम पर हमला कर देगी', कंगना रनौत ने बताया संसद के अंदर कैसा था माहौल?

राहुल गांधी ने कहा, "उन्होंने (ओम बिरला) कहा कि उन्हें इसके लिए सरकार से पूछना होगा। इसका मतलब है कि संसद में चर्चा कराने के लिए भी लोकसभा अध्यक्ष को सरकार की अनुमति लेनी पड़ती है।" उन्होंने कहा, "यह छात्रों और युवाओं के भविष्य का मुद्दा है। जिस तरह लोगों की पिटाई की जा रही है, वह पूरी तरह भारतीय परंपराओं के खिलाफ है। जो कुछ कल हुआ, उसके लिए मोदी जी ने अब तक माफी भी नहीं मांगी है।"
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें