फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में दो फाड़: कॉमेडियन वीर दास का सिब्बल और थरूर ने किया समर्थन, सिंघवी बोले- देश के बारे में गलत कहना ठीक नहीं

Wed, 17 Nov 2021 02:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कॉमेडियन वीर दास मामले में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और शशि थरूर ने उनका समर्थन किया है तो अभिषेक मनु सिंघवी ने उनकी प्रस्तुति पर आपत्ति जताई है। 
 
विज्ञापन
Vir Das - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में दी गई प्रस्तुति के बाद चर्चा में आए हास्य कलाकार वीर दास का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपित सिब्बल ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि यहां ‘दो भारत’ हैं, लेकिन लोग नहीं चाहते कि कोई इस बारे में दुनिया को बताएं, क्योंकि ‘हम लोग असहिष्णु और पाखंडी हैं।’
विज्ञापन


वहीं वीर दास की प्रस्तुति पर कांग्रेस के ही नेता व प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि दुनिया के सामने देश के बारे में गलत कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक शासन के समय पश्चिमी दुनिया के सामने भारत को सपेरों और लुटरों के देश के तौर पर पेश करने वाले लोग आज भी हैं।’’

थरूर ने भी किया समर्थन
कपिल सिब्बल के अलावा कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी वीर दास का समर्थन किया है। उन्होंने उनकी प्रस्तुति का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए कहा है कि ‘‘एक स्टैंड-अप कॉमेडियन, खड़े होने का असली मलतब सिर्फ शारीरिक रूप से नहीं, बल्कि नैतिक रूप से जानता है। वीर दास ने करोड़ों लोगों के लिए छह मिनट में बात रखी। बेहतरीन।’’
विज्ञापन




क्या है पूरा मामला
कॉमेडियन वीर दास ने बीते सोमवार को यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था। ‘आई कम फ्रॉम टू इंडियाज’ शीर्षक से अपलोड किया गया यह वीडियो वॉशिंगटन डीसी के जॉन एफ कैनेडी सेंटर में उनकी हालिया प्रस्तुति का हिस्सा था। इस छह मिनट के वीडियो में दास ने देश के कथित दोहरे चरित्र के बारे में बात की। उन्होंने कोविड-19 महामारी, दुष्कर्म की घटनाओं और हास्य कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई से लेकर किसान प्रदर्शन जैसे मुद्दों को अपनी प्रस्तुति में उठाया। इस वीडियो क्लिप का एक हिस्सा काफी वायरल हो रहा है। इसमें वीर दास कह रहे हैं कि ‘मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, जहां दिन में स्त्री की पूजा होती है और रात में उनके साथ दुष्कर्म होता है।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें