फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

karnataka: सिद्धारमैया ने शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना, बीसी नागेश को बताया 'शिक्षा विरोधी'

Sun, 10 Jul 2022 07:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

सिद्धारमैया ने ट्वीट कर कहा, हमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को नींद से जगाना पड़ा। क्योंकि, शिक्षा विरोधी मंत्री बीसी नागेश बच्चों से जूते-मोजे छीनने जा रहे थे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के स्कूलों में मुफ्त जूते-मोजे योजना पर उठा विवाद गहराता ही जा रहा है। अब कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने राज्य के माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश पर निशाना साधा है। उन्होंने बीसी नागेश को शिक्षा विरोधी कहा और उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की।  

विज्ञापन


सिद्धारमैया ने ट्वीट कर कहा, हमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को नींद से जगाना पड़ा। क्योंकि, शिक्षा विरोधी मंत्री बीसी नागेश बच्चों से जूते-मोजे छीनने जा रहे थे। उन्होंने कहा, सबसे पहले तो इस शिक्षा विरोधी व्यक्ति को कैबिनेट से हटाया जाना चाहिए। 


क्या है विवाद का कारण 

दरअसल, चालू वर्ष के बजट में राशि का आवंटन न होने के कारण शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों को मुफ्त मिलने वाले जूते और मोजे न बांटने का फैसला किया। इसके बाद कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध किया। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा, क्या राज्य सरकार इतनी कंगाल हो गई है कि बच्चों को जूते-मोजे तक नहीं दे सकती। इसके बाद हंगामा बढ़ता देख मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के जूते-मोजे वितरण के लिए 132 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें