फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivakumar in ED Office: कांग्रेस नेता शिवकुमार पहुंचे ईडी दफ्तर, बोले- 'उज्जैन से सीधे यहां आया हूं'

Mon, 14 Nov 2022 03:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक के पूर्व मंत्री शिवकुमार ने कहा कि यंग इंडिया मामले में ईडी ने मुझे एक बार फिर समन भेजा है। मैंने उन्हें कुछ पेपर भेजे थे। लगता है कि ईडी उन कागजातों से संतुष्ट नहीं है। समन व संस्थानों को मैं सम्मान करूंगा। उनके सारे सवालों के जवाब दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार सोमवार को दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार आज मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल लोक में दर्शन के बाद सीधे दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे। कांग्रेस नेता ने बताया कि उन्होंने ईडी से तीन सप्ताह का समय मांगा था, लेकिन उन्हें आज ही बुला लिया गया। 

विज्ञापन

कर्नाटक के पूर्व मंत्री शिवकुमार ने कहा कि यंग इंडिया मामले में ईडी ने मुझे एक बार फिर समन भेजा है। मैंने उन्हें कुछ पेपर भेजे थे। लगता है कि ईडी उन कागजातों से संतुष्ट नहीं है। समन व संस्थानों को मैं सम्मान करूंगा। उनके सारे सवालों के जवाब दिए जाएंगे। 

यह मामला नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है। शिवकुमार से ईडी इसी मामले में आगे पूछताछ करेगा। शिवकुमार के बयान इस आपराधिक मामले में आज दूसरी बार दर्ज किए जाएंगे। कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मीडिया को बताया कि वे ईडी द्वारा जांच के सिलसिले में मांगे गए सारे दस्तावेज दे चुके हैं। पूछताछ टालने के आग्रह के बावजूद उन्हें तलब किया गया है। 


पिछले माह भी की थी पूछताछ
60 वर्षीय डीके शिवकुमार से ईडी ने पिछले माह भी पूछताछ की थी। इसके बाद उन्होंने मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी के कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा था कि उनसे यंग इंडियन के बारे में बहुत सारे सवाल पूछे गए। 

विज्ञापन


यंग इंडियन कंपनी नेशनल हेराल्ड की मालिक है। इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, पवन बंसल जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है। कंपनी में गांधी परिवार के बहुमत के शेयर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें