फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र खजाने पर शशि थरूर ने साधा निशाना, कहा- टन-टना-टन बातें कर रही सरकार

Sun, 23 Feb 2020 02:52 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से हजारों टन सोना मिलने की बात खारिज होने के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सरकार पर निशाना साधा है। थरूर ने कहा कि इस सरकार को टन-टना-टन बातें कम करनी चाहिएं। टन-मन-धन को लेकर ये सरकार जुनूनी हो गई है। 

विज्ञापन


शशि थरूर ने ट्वीट किया, हमारी सरकार टन-मन-धन को लेकर इतनी जुनूनी क्यों है? पहले गृह मंत्रालय ने पांच मिलियन टन इकोनॉमी वाली बात कही। इसके बाद यूपी में 3350 टन गोल्ड की बात आई, जोकि बाद में मात्र 160 किलो निकली। इस सरकार को टन-टना-टन बातें थोड़ी कम करनी चाहिए।
 


इसके अलावा थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। शशि थरूर ने टविटर पर एक फोटो शेयर किया। फोटो में कलाकार दीवार पर पीएम मोदी और ट्रंप की पेंटिंग बना बना रहे हैं। फोटो के साथ थरूर ने लिखा कि ट्रंप वॉल, या गरीबी को ईंट और पेंट से ढंकने की कोशिश। साथ में थरूर ने कुछ लाइनें भी लिखीं। 
विज्ञापन


"इन दिवारों से साफ जाहिर है
वो दिखावे में खूब माहिर है
इस गरीबी से अमीरी का सफर
कुछ ही लम्हो में नाप देता है
करता इतना ही है "थरूर" वो बस
सच... दीवारों से ढांप देता है।"
 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सिर्फ 160 किलो सोना मिला है। हरदी पहाड़ी में 3000 टन सोना होने की खबर को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने शनिवार को खारिज कर दिया। जीएसआई ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में करीब 3000 टन सोना मिलने की ऐसी कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें