प्रधानमंत्री के आधार का बीज 20 साल बताते ही कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की क्या मजाक है, का आभास कराती हुई सदन में हंसी गूंजी। रेणुका के हंसते ही सभापति वेंकैया नायडू ने हंगामे की परवाह किए बगैर अपना भाषण जारी रख रहे प्रधानमंत्री को रोका। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ....प्रधानमंत्री जी एक मिनट....।
सभापति ने कहा कि मैं सभी से कहना चाहता हूं...आपको क्या हुआ है रेणुका जी? यदि आपको कोई समस्या है तो डॉक्टर के पास जाइए....। सदन में हंगामे के बीच सभापति ने कहा...कृपया आप बैठ जाइए। बैठ जाइए....श्रीमती रेणुका चौधरी...बैठ जाइए। यह कोई तरीका नहीं है। रेणुका चौधरी ने इस पर कहा कि क्या वह विरोध नहीं कर सकतीं? सभापति ने कहा....हमने आपका नाम लिया है....बैठ जाइए।
प्रधानमंत्री ने इस पर सभापति से आग्रह किया कि वह रेणुकाजी को कुछ न कहें। इस बीच सभापति ने कहा कि वह राज्यसभा सचिवालय और मीडिया को सुझाव देते हैं कि वह इस तरह की हल्की बात और हल्के व्यवहार को रिपोर्ट न करें।
राज्यसभा में शोरगुल के बीच प्रधानमंत्री ने बोलना जारी रखा और कहा कि सभापतिजी आपसे प्रार्थना है कि आप रेणुकाजी को कुछ मत कहिए। रामायण के बाद ऐसी हंसी सुनने का आज सौभाग्य मिला है। इस पर आनंद शर्मा खड़े हुए। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष हंसे तो अच्छा, हम हंसे तो बुरा...।
इस पर सभापति ने कहा कि कोई हंसे तो अच्छा नहीं है। हंसना नहीं है...हमको देखकर लोग हंस रहे हैं....कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा। इतने में रेणुका चौधरी ने खड़े होकर इसे महिलाओं के अपमान से जोडना चाहा। सत्ता पक्ष की तरफ से सूचना प्रसारण और कपड़ा मंत्री ने भी कुछ कहा।