फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का मोदी सरकार पर आरोप, प्रियंका गांधी का मोबाइल भी हुआ था हैक

Sun, 03 Nov 2019 04:45 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस ने दावा किया है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पास भी हैकिंग वाले मैसेज आए थे। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जब व्हाट्सएप से उन सभी लोगों को संदेश भेजे गए जिनके फोन हैक हुए थे, तो ऐसा ही एक संदेश प्रियंका गांधी वाड्रा को भी मिला था।

विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि पेगासस स्पाइवेयर सिर्फ और सिर्फ सरकार को बेचा जा सकता है, किसी और को नहीं। उन्होंने कहा कि 2019 के संसदीय चुनाव के दौरान पेगासस स्पाइवेयर से नेताओं, पत्रकारों और ऐक्टिविस्टों के फोन को टेप किया गया और सरकार को इसकी जानकारी थी।

रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा कि भाजपा सरकार इस जासूसी मामले में अपनी भूमिका को लेकर पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। सरजेवाला ने कहा, क्या भाजपा सरकार 2019 के आम चुनाव के दौरान राजनेताओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की जासूसी कर रही थी?
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा, भारत सरकार में किसने पेगासस के गैर-कानूनी एवं असंवैधानिक इस्तेमाल की इजाजत दी? इसकी खरीद की इजाजत किसने दी? उन्होंने आगे कहा, हमें उम्मीद है कि संसद की स्टैंडिंग कमेटी इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच करेगी।
 

बड़ा स्कैंडल है व्हाट्सएप जासूसी: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई भारतीय पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की कथित जासूसी के मामले को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ऐसा किया गया है तो इसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अगर भाजपा या सरकार ने पत्रकारों, वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं के फोन की जासूसी करने के लिए इजरायली एजेंसियों को लगाया है तो यह मानवाधिकार का घोर उल्लंघन और बड़ा स्कैंडल है जिसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर असर होगा।' साथ ही प्रियंका ने कहा कि सरकार के जवाब का इंतजार है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें