फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बब्बर बोले- अमित शाह जैन होकर खुद को हिंदू बताते हैं

Fri, 01 Dec 2017 11:08 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी को गैर-हिंदू कहे जाने के विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोला और कहा कि शाह खुद को हिंदू बताते हैं, जबकि वे एक जैन हैं। 
विज्ञापन


जहां तक राहुल गांधी की बात है उनके घर में शिव की भक्ति बहुत लंबे समय से हो रही है। इंदिरा गांधी रूद्राक्ष पहनती थीं, जिसे सिर्फ शिवभक्त पहनते हैं।  दरअसल, सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे राहुल गांधी ने यहां गैर हिंदू के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया। इसके बाद राहुल विरोधियों के निशाने पर आ गए।
  Amit Shah calls himself a Hindu, but he is a Jain. As far as Rahul Gandhi is concerned, Shiv Bhakti is being practiced in his home since a long time. Indira Gandhi used to wear rudraksha, only worn by those who worship Shiva: Raj Babbar, Congress pic.twitter.com/XhrjyFJvar — ANI (@ANI) December 1, 2017
विज्ञापन

नियमों के मुताबिक यहां गैर हिंदू दर्शनार्थियों को दर्शन से पहले इस रजिस्टर में अपना नाम दर्ज करना पड़ता है। मंदिर परिसर में लगे बोर्ड पर स्पष्ट लिखा है कि सोमनाथ एक हिंदू मंदिर है और गैर हिंदू अनुमति लेने के बाद ही इसमें प्रवेश और दर्शन कर सकते हैं। साथ ही इसके लिए बनाए गए रजिस्टर में गैर हिंदुओं को अपना नाम और विवरण भरना होता है।

पढ़ें: सिब्बल ने पूछा- PM कितनी बार जाते हैं मंदिर, वो सिर्फ हिंदुत्व का दिखावा करते हैं

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी के मीडिया कोऑर्डिनेटर मनोज त्यागी ने सोमनाथ मंदिर के एंट्री रजिस्टर में राहुल गांधी और अहमद पटेल का नाम दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को गैर हिंदू के तौर पर एंट्री क्यों करनी पड़ी? मनोज त्यागी द्वारा एंट्री में रजिस्टर किए जाने का विवरण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें