फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: राहुल का पीएम मोदी पर तंज, क्या युवा आपके झूठ लिए असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं?

Fri, 15 Jul 2022 03:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने ट्विटर पर जो ग्राफ साझा किया उसमें दर्शाया गया है कि वित्त वर्ष 2017-18 में 20 से 24 साल के नौजवानों के बीच बेरोजगारी दर 21 प्रतिशत थी जो वित्त वर्ष 2021-22 में बढ़कर 42 प्रतिशत हो गई।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बढ़ती बेरोजगारी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा, क्या प्रधानमंत्री के ‘झूठ’ के लिए देश के नौजवान ‘असंसदीय’ शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने कथित तौर पर दोगुनी बेरोजगारी दर को लेकर ट्वीट किया। इसमें उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसा। 

विज्ञापन

राहुल गांधी ने ट्विटर पर जो ग्राफ साझा किया उसमें दर्शाया गया है कि वित्त वर्ष 2017-18 में 20 से 24 साल के नौजवानों के बीच बेरोजगारी दर 21 प्रतिशत थी जो वित्त वर्ष 2021-22 में बढ़कर 42 प्रतिशत हो गई। इस पर राहुल गांधी ने कहा, क्या प्रधानमंत्री के ‘झूठ’ के लिए देश के नौजवान भी ‘गुमराह’, ‘विश्वासघात’ और ‘धोखे’ जैसे ‘असंसदीय’ शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। राहुल गांधी ने ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकॉनमी’ (सीएमआईई) के आंकड़ों का हवाला देते हुए ग्राफ साझा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें