फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बोले-देश में 2014 के बाद से बेरोजगारी महंगाई में बेतहाशा बढ़ोतरी

Sun, 06 Nov 2022 05:33 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना

सार

राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि 2014 के बाद से बेरोजगारी और महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है। साथ ही राजग सरकार भेल और रेलवे जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण कर रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश में 2014 के बाद से बेरोजगारी और महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राजग सरकार भेल और रेलवे जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण कर रही है।
विज्ञापन




तेलंगाना में मेडक जिले के पेद्दापुर गांव में एक सभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह जब भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान युवाओं से मिलते हैं तो वे बेरोजगारी की बात करते हैं। आप सभी को समझना चाहिए कि देश में बेरोजगारी क्यों है? आपने देखा होगा कि देश में 2014 से बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। साथ ही कहा कि किसान, छोटे और मध्यम कारोबारी बड़े व्यापारिक घरानों की तुलना में लोगों को अधिक रोजगार और आजीविका प्रदान करते हैं। उन्होंने एक किसान नागी रेड्डी को मंच पर बुलाकर तेलंगाना में किसानों की स्थिति के बारे में बताने को भी कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें