फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने हाथरस कांड: बेटियां ओलंपिक में मेडल जीतती रहीं, यहां देश में उनसे दुष्कर्म होता रहा

Wed, 04 Aug 2021 05:37 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने इस मामले पर राहुल गांधी पर राजनीति करने और असंवेदनशीलता बरतने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि जब राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब में दलित बेटियों के साथ दुष्कर्म हुआ तब राहुल गांधी या प्रियंका गांधी ने कोई ट्वीट नहीं किया और उन पीड़ित परिवारों के साथ कोई सहानुभूति नहीं जताई...
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस समय बेटियां टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम ऊंचा कर रही थीं, उसी समय दिल्ली में एक नाबालिग दलित बेटी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। आरोप है कि घटना का सच सामने न आए, इसके लिए आरोपियों ने परिवार पर दबाव डालकर बेटी का अंतिम संस्कार भी करवा दिया। इस घटना के बाद दिल्ली में राजनीति गरमा गई है और यह सवाल किया जा रहा है कि आखिर 'हाथरस कांड' से देश ने क्या सबक सीखा, जहां बेटियों के साथ दुष्कर्म के बाद उनका शव तक जला दिया जा रहा है जिससे आरोपियों को बचाया जा सके।

विज्ञापन


सबसे पहले कांग्रेस ने इस मुद्दे पर जोरशोर से आवाज उठाई। पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि दलित की बेटी भी देश की बेटी है और इस बेटी को भी न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस परिवार को न्याय चाहिए और वे न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं।

भाजपा ने लगाया भेदभाव का आरोप

वहीं, भाजपा ने इस मामले पर राहुल गांधी पर राजनीति करने और असंवेदनशीलता बरतने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि जब राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब में दलित बेटियों के साथ दुष्कर्म हुआ तब राहुल गांधी या प्रियंका गांधी ने कोई ट्वीट नहीं किया और उन पीड़ित परिवारों के साथ कोई सहानुभूति नहीं जताई। लेकिन जब ऐसी घटना से कांग्रेस को राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना होती है तब वह वहां पर सक्रिय हो जाती है।

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मृतक बच्ची के माता-पिता की फोटो भी सोशल मीडिया पर डाल दी है, जबकि जुवेनाइल जस्टिस और पोक्सो एक्ट के अंतर्गत दुष्कर्म के मामलों में पीड़ित की पहचान उजागर नहीं की जा सकती है। पात्रा ने इस मामले में एनसीपीसीआर से राहुल गांधी को नोटिस जारी करने की मांग भी की।

कांग्रेस नेता ने कहा

भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस नेता रितु चौधरी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की राजधानी दिल्ली तक में इस तरह के घिनौने कांड अंजाम दिए जा रहे हैं। इस घटना से यही साबित होता है कि चाहे जितनी निर्भया यहां अपनी जान देती रहेंगी, लेकिन केंद्र सरकार दिल्ली की कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाएगी।

विज्ञापन


रितु चौधरी ने कहा कि इसके पहले भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के हाथरस में भी एक दलित बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसका शव जलाकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की गई थी। इससे यह भी साबित होता है कि केंद्र सरकार ने हाथरस कांड से कोई सबक नहीं लिया और बेटियों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

अरविंद केजरीवाल ने की सहायता की घोषणा

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ि़त परिवार से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने तत्काल इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने का आदेश भी दे दिया। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही। उन्होंने केंद्र सरकार से दिल्ली की कानून-व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें