भारतीय रेल यात्रियों को नई सौगात देने जा रही है। रेलवे करीब 50 एक्सप्रेस और मेल ट्रेन को सुपरफास्ट करने जा रहा है। सुपरफास्ट किए जाने के बाद इन ट्रेनों का ट्रेवल टाइम 14 घंटे से 12 घंटे का हो जाएगा। ट्रेन को रफ्तार देने के लिए रेलवे करीब 700 ट्रेनों की जांच पड़ताल कर रही है जिसके बाद करीब 500 ट्रेनों की रफ्तार दिए जाने की योजना है।
जिसके बाद इन ट्रेनों का ट्रेवल समय 120 मिनट से लेकर 95 मिनट तक कम हो जाएगा। फिलहाल रेलवे अपनी बेहतरीन ट्रेनों की ऑडिटिंग कर रही है। जिन्हें सुपरफास्ट ट्रेनों में बदला जाएगा। नई ट्रेनों का टाइम टेबल दिसंबर से लागू भी हो जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है।
पढ़ें: रेलवे होटल टेंडर घोटाला: CBI ने लालू और तेजस्वी को पूछताछ के लिए बुलाया
इस अपग्रेडेशन के बाद करीब देशभर के विभिन्न राज्यों में चलने वाली करीब 500 ट्रेनों का ट्रेवल टाइम एक से दो घंटे तक कम हो जाएगा। इस बेड़े में 50 साधारण मेल और एक्सप्रेस ट्रेन अपग्रेड होकर सुपरफास्ट किए जाने की योजना है।